जानवर के हमले से वृद्ध घायल
छतरपुर|प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र में मुड़ारा गांव के 60 वर्षीय वृद्ध पर एक बैल ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में मुड़ारा गांव का मुन्नीलाल पिता दशरथ प्रजापति उम्र 60 वर्ष मंगलवार की सुबह अपने खेत का काम खत्मकर घर की ओर आ रहा था। आने के दौरान रास्ते में खड़े एक बैल ने अचानक वृद्ध पर हमलाकर घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।