पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िववि की टीम ने किया कॉलेज का निरीक्षण

िववि की टीम ने किया कॉलेज का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़| महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विवि छतरपुर की आेर से गठित डाॅ.बीएस राजपूत (िवश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं संयाेजक) शास.पीजी कॉलेज टीकमगढ़ प्राचार्य डॉ. कुसुम रस्तोगी एवं डॉ. एचपी मिश्रा सदस्य द्वारा संत रामदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय का आगामी सत्र के लिए वार्षिक निरीक्षण किया गया।

संयोजक और सदस्यों ने अधोसंरचना और शैक्षिणिक संसाधनों का भौतिक सत्यापन और कक्षाओं में जाकर निरीक्षण किया। कक्षाओं के ब्लैक बोर्ड पर बने मानचित्रों, चित्रों, पार्श्वचित्रों, शीर्षकों, उपशीर्षकों को देख कर टीम ने सराहना की। स्नातकोत्तर स्तर पर संचालित अध्ययन के लिए राजनीति विज्ञान, भूगोल, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी विज्ञान और रसायन की प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय साथ ही वाचनालय को देखा और निरीक्षण का प्रतिवेदन बनाकर विवि छतरपुर को प्रस्तुत किया गया।

खबरें और भी हैं...