बमीठा थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर स्थित परिहार पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारियों से शुक्रवार की देर रात साढ़े 11 बजे के करीब 6-7 युवक काले रंग की कार से आए और इन कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए 10 हजार रुपए की लूट की। शनिवार की सुबह इस कर्मचारियों ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाने में दी है। थाना पुलिस का कहना है कि इन कर्मचारियों का एक ऑटो चालक से विवाद हुआ और इसके बाद यह वाहन आया। बमीठा थाना क्षेत्र के पन्ना रोड पर अवधेश प्रताप सिंह का परिहार पेट्रोल पंप है। इस पंप पर शुक्रवार की देर रात साढ़े 11 बजे पुष्पेंद्र सिंह, प्राण सिंह यादव और राजेंद्र विश्वकर्मा मौजूद थे।
इसी दौरान एक काले रंग की कार पर सवार होकर 6-7 लोग आए और इन कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए लूट कर ले गए। इस घटना की शिकायत तीनों कर्मचारियाें ने शनिवार की सुबह थाने में की है।