पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बमीठा थाना में पूरे दिन चला शादी का ड्रामा,

बमीठा थाना में पूरे दिन चला शादी का ड्रामा,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक बोला: शादी के लिए 60 हजार दिए, युवती ने कहा: 35 साल के युवक से हम नहीं करेंगे शादी

भास्कर संवाददाता|छतरपुर

बमीठा थाना में पूरे दिन शादी के मामले को लेकर ड्रामा चलता रहा। इसमें उड़ीसा की 19 साल की एक युवती को 60 हजार रुपए में खरीदने की बात 35 साल के युवक द्वारा कही जा रही है। जबकि 35 साल उम्र देखकर लड़की शादी करने को तैयार नहीं है। इसमें लड़की का कहना है कि सरमन को दिखाया गया था, उसी से शादी करूंगी। फिलहाल युवती गांव के समीप अपने ही रिश्तेदारों के यहां पहुंच गई है।

गौरतलब है कि उड़ीसा की युवती को दलालों ने 60 हजार रुपए में बेचा अपने होने वाले पति की उम्र देख युवती ने बमीठा थाना पुलिस से गुहार लगाई। 19 वर्ष की एक युवती निवासी जिला कुलाहण्डी उड़ीसा को दलाल झमटुली गांव लाए और 35 साल के युवक के साथ शादी कराने लगे। इसी बीच विवाद शुरु हो गया। बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव निवासी जग्गू पटेल पिता मोती लाल पटेल उम्र 35 वर्ष के साथ युवती की शादी की जा रही थी, तो युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...