पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ से आम तोड़ने के विवाद पर तीन महिलाओं सहित 6 को, 16 लोगों ने लाठियों से पीटा

पेड़ से आम तोड़ने के विवाद पर तीन महिलाओं सहित 6 को, 16 लोगों ने लाठियों से पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौगांव थाना क्षेत्र में लुगासी चौकी के राजापुरवा गांव में शनिवार की सुबह आम के पेड़ में लगे फलों को तोड़ने को लेकर खेत के दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस विवाद के चलते खेत के एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की तीन महिलाओं सहित 6 लोगों के साथ लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की शिकायत पर चौकी पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजापुरवा का कंदू पिता तिजवा कुशवहा उम्र 60 वर्ष शनिवार की सुबह अपने खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठा रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव का दयाराम पटेल और चंद्रभान पटेल खेत पर लुगासी चौकी पुलिस को लेकर आए और पेड़ को अपना बताते हुए आम तोड़ने की बात कहने लगे। पुलिस ने दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद यह पेड़ कंदू का बताते हुए दयाराम और चंद्रभान को मौके से जाने के लिए कह दिया। दोनो के जाने के बाद चौकी पुलिस भी मौके से चली गई। पुलिस के जाने के बाद दयाराम और चंद्रभान ने जुगला पटेल, रामरतन पटेल, सुंदर पटेल, बनगांय के उत्तम पटेल, सुरेश पटेल, बबलेश पटेल, पनौठा के जग्गू पटेल सहित 16 लोगों को एकत्र किया और खेत पर पहुंच गए। खेत में आम के पेड़ के नीचे बैठे कंदू कुशवाहा, विमला पति जग्गू कुशवाहा उम्र 35 वर्ष, सरोज पति हरिराम कुशवाहा उम्र 25 वर्ष, तेजकुमारी पिता जग्गू कुशवाहा उम्र 12 वर्ष, अयोध्या प्रसाद पिता धुरई कुशवाहा उम्र 80 वर्ष सहित जग्गू पिता कंदू कुशवाहा उम्र 40 वर्ष को लाठियों से पीटले हुए घायल कर दिया। इस मारपीट से घायलों को हाथ, पैर, सिर सहित पीठ में चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...