महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा अनेकों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए गए, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें स्थगित कर दिया गया और फिर संशोधन करके रिजल्ट जारी किए जा रहे है। इससे यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यूनिवसिर्टी द्वारा एक बार में फाइनल करके अभी तक कोई भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं भी गुमराह हो रहे हैं। वहीं कॉलेजों प्रबंधन भी परेशान हो रहा है।
गौरतलब है कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी छतरपुर द्वारा बीए चतुर्थ सेमेस्टर की उर्दू विषय की परीक्षा गुरुवार को आयोजित होनी थी, लेकिन एक दिन पहले ही उसे स्थगित करने का पत्र जारी कर दिया गया। इसी प्रकार 16 मई 18 को संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वहीं 14 मई 18 को बीए तृतीय सेमेस्टर स्वाध्यायी परीक्षा में संशोधन किया गया। यूनिवर्सिटी छात्रों को गुमराह करने जैसी स्थिति निर्मित कर रही है। 48 दिनों में 10 संशोधन किए गए हैं।
कुलसचिव और कुलपति में अनबन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलपति डॉ प्रियव्रत शुक्ल और कुलसचिव डॉ. एलएस सोलंकी में आपसी मतभेद के चलते ऐसी स्थिति बन रही है। इसमें एक-दूसरे के हिसाब से काम न होने पर ही तत्काल संशोधन या स्थगन कर दिया जाता है। ऐसे में इन दो अफसरों के बीच में छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। वहीं रिजल्ट जैसी गंभीर प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है और बार-बार संशोधन पत्र जारी करके छात्र-छात्राओं को गुमराह किया जा रहा है।
कुलसचिव बोले: स्टाफ की है कमी
कुलसचिव डॉ. एलएस सोलंकी का कहना है कि मतभेद जैसी कोई बात नहीं है। यूनिवर्सिटी में अभी स्टाफ की कमी चल रही है, तो कुछ हल्की कमी होने के चलते ही इस प्रकार से पत्र जारी हो रहे हैं। इसमें कार्य सभी नियमानुसार किए जा रहे हैं। गड़बड़ी होने की कोई आशंका नहीं है। यूनिवर्सिटी द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। जहां तक बात संशोधन की है, तो इसमें भी ध्यान दिया जाएगा।
यूनिवर्सिटी द्वारा संशोधित किए रिजल्ट
Á बीए चतुर्थ सेमेस्टर नियमित/एटीकेटी/एक्स मई-जून 18 में दिनांक 17मई 18 दिन गुरूवार को आयोजित उर्दू की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई।
Á16 मई 18 को संशोधित परीक्षा परिणाम सूची जारी हुई।
Á 14 मई 18को बीए तृतीय सेमेस्टर स्वाध्यायी परीक्षा दिसंबर 17 परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया।
Áकैमेस्ट्री एवं बीए,बीएड प्रथम सेमेस्टर नियमित दिसंबर 2017 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया।
Á26 अप्रैल 18 को संशोधित परीक्षा परिणाम: बीएससी तृतीय सेमेस्टर नियमित, नवंबर-दिसंबर 17।
Á 25 अप्रैल 18 को बीए चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर नियमित मई-जून - 18 की पूर्व में निर्धारित परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया।
Á 21 अप्रैल 18 को परीक्षा फार्म भरने की सामान्य शुल्क के साथ अंतिम तिथि में संशोधन।
Á12 अप्रैल 18 को संशोधित उपाधि शुल्क के संबंध में पत्र जारी हुआ।
Á12 अप्रैल 18 परीक्षा परिणाम निरस्त करने के संबंध में पत्र जारी हुआ।
Á 11 अप्रैल 18 को संशोधित परीक्षा परिणाम जून- 17 एवं दिसंबर 17 का पत्र जारी हुआ।