गौरिहान थाना क्षेत्र में गहबरा गांव की 44 वर्षीय महिला ने परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते शुक्रवार की दोपहर जहरीली दवा खा ली। दवा खाने से बीमार महिला की हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर महिला के शरीर में अधिक जहर फैल जाने के कारण देर रात उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गहबरा गांव की हल्की पति लड़कू उम्र 44 वर्ष का शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज महिला ने घर पर रखी जहरीली दवा खा ली। दवा खाने से बीमार महिला की हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पर महिला के पूरे शरीर में जहर फैल जाने के कारण शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार की सुबह मृतका का पंचनामा तैयार कर पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।