छतरपुर | मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम दिनेश कुमार शर्मा को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनकी पदस्थापना सतना जिले के नागौद में की गई है। श्री शर्मा कुछ महीने पहले ही लवकुशनगर से पदोन्नत होकर सीजेएम बनकर छतरपुर आए थे। उन्होंने छतरपुर आते ही वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया।