नेशनल लोक अदालत 14 जुलाई को
छतरपुर| नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई 18 को किया जा रहा है। लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरण जैसे-दीवानी, फौजदारी, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशियेबल इन्सटू्रमेंट एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण, वैवाहिक मामले, ग्राम न्यायालय, भू-अर्जन, सर्विस मैटर्स आदि के लंबित एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जाएगा।