श्रमोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज, 79 परीक्षार्थी शामिल होंगे
छतरपुर| मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। श्रमोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज रविवार 20 मई 18 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक-1 में आयोजित की जाएगी। सहायक श्रम पदाधिकारी एसकेएस चौहान ने बताया कि मप्र राज्य ओपन स्कूल द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में 79 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र राज्य ओपन स्कूल या श्रमोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो पाता है तो वह ऑनलाइन आवेदन के दौरान उपलब्ध पावती के साथ परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकता है।