पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कई विभागों की बैठक लेगा केंद्रीय दल

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कई विभागों की बैठक लेगा केंद्रीय दल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का केंद्रीय दल 21 मई 18 को छतरपुर आएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय दल 21 मई को सुबह 10.15 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से अपरान्ह 3 बजे प्रस्थान कर सायं 4.15 बजे दल छतरपुर आएगा। इसके बाद 22 मई 18 को केंद्रीय दल के सदस्य सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक महिला बाल विकास, चिकित्सा, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, माध्यमिक शिक्षा, उद्योग, सूचना विज्ञान, आईटीआई, लोक निर्माण, पर्यटन, कृषि, ऊर्जा, जल संसाधन, उद्यानिकी एवं खनिज विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक गतिविधियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं दोपहर में अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। केन्द्रीय दल के सदस्य 23 मई 18 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक फील्ड विजिट करने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे खजुराहो रवाना होंगे एवं 3.15 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दल में सदस्य के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार सहित विभाग के सचिव राकेश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार एवं के. मोसेस चलाई और अनुभाग अधिकारी शामिल हैं। कलेक्टर द्वारा केंद्रीय दल के जिले में प्रवास एवं भ्रमण के दौरान संपूर्ण व्यवस्था के लिए जिपं सीईओ को नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...