छतरपुर। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक रविवार की सुबह 10 बजे मऊ गांव में हीरालाल पटेल के निवास पर आयोजित की गई है। समिति के मीडिया प्रभारी रामेश्वर पटेल ने बताया कि समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 10वीं आैर 12वीं के छात्र-छात्राओं को किस प्रकार प्रोत्साहित किया जाए, इस पर विचार किया जाएगा।