श्रमदान...किशोर सागर तालाब में सफाई करके समाजसेवियों ने किया श्रमदान
छतरपुर| स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नपा, नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प, राष्ट्रीय चेतना एवं विकास मंच द्वारा शनिवार की सुबह स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत किशोर सागर तालाब के घाटो की सफाई के बाद सड़क किनारे का कचरा एकत्रित कर उठाया गया। नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प के जिला संयोजक व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डीडी तिवारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में समाजसेवी केएन सोमन, प्रकल्प के मंडल संयोजक सतेंद्र पटैरिया, प्रकल्प सहसंयोजक राकेश शर्मा, बालमुकुंद पौराणिक, चरणपादुका समिति के संयोजक शंकर सोनी, आरके मिश्रा, इंजीनियर राकेश त्रिपाठी, राकेश सेन, रामकिशोर गुप्ता, साबिर, रानी करोसिया व नपा कर्मियो ने श्रमदान कार्यक्रम मे भाग लिया। इस अवसर पर किशोर सागर तालाब से एक ट्रॉली कचरा एकत्रित कर नगरपालिका के वाहन से कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया। किशोर सागर तालाब के घाटो की सफाई के बाद सभी समाजसेवी डिवाइडर पहुंचे और पौधों की सिचाई की और घड़ो मे पानी भरा। डीडी तिवारी ने बताया कि अगली शनिवार को ग्वालमंगरा तालाब मे सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अिभयान...योग के प्रति लोगों का जागरूक करने के लिए चेतना रैली निकाली
नौगांव| केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान नई दिल्ली के सहयोग से अलख सामाजिक एवं जन कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा योग को बढ़ावा देने और योग से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के संदर्भ में जागरूकता रैलियों के साथ जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के नौगांव नगर में स्थित हाईवे ट्रीट परिसर से योग जागरूकता रैली निकाली गई। इसी तरह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव में भी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस योग रैली का नेतृत्व प्राचार्य धीरेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट संजू रिछारिया और अलख संस्था के सचिव जावेद खान ने किया। जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि योग जागरूकता एवं योग चेतना रैली के माध्यम से 21 मई से 20 जून तक छतरपुर जिले के अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले योग शिविरों के बारे में आमजन को जागरुक किया जा रहा है।
उपलब्धि...स्वेच्छा राजपूत ने अर्जित किए 94.6 फीसदी अंक
छतरपुर|नगर पालिका छतरपुर में नल शाखा में पदस्थ संजीव सिंह की होनहार पुत्री स्वेच्छा राजपूत ने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल एवं माता पिता का गौरव बढ़ाया है। स्वेच्छा छतरपुर के चौबे कालोनी में अपने नाना गुलाब सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करती है, वह शहर के एक्सीलेंस स्कूल नंबर 1 में अध्ययनरत है।
विद्यार्थियों ने बढ़ाया शहर का गौरव
आदेश...सेवानिवृत्ति के 3 माह पहले अंशदान कटौती बंद करने के निर्देश
छतरपुर| मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन योजना के अभिदाताओं के लिए उनकी सेवानिवृत्ति के 3 माह पूर्व योजना में अंशदान का कटौत्रा बंद कर दिया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला कोषालय अधिकारी ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) वाले जिन कर्मचारियों की आगामी 3 माह में सेवानिवृत्ति होना है, उन सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के वेतन देयक से एनपीएस कटोत्रा न किया जाए। आहरण संवितरण अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन करने कहा गया है।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
छतरपुर| शहर के एप्पल हायर सेकंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रज्ञा श्रोत्रिय ने 96 फीसदी, काव्या सोनी ने 91, ईशा व्यास ने 89, उन्नति सिंह ने 88.5, अंशिका चतुर्वेदी ने 86, वर्षा पटेल ने 83 ,प्रवीण तिवारी 82, संदीप मिश्र 81, श्वेता सिंह 80, नागेंद्र प्रताप सिंह 79, अनिरुद्ध चतुर्वेदी 79, अखंड प्रताप सिंह ने 76 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। स्कूल संचालक एवं प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।