25 मप्र बटालियन एनसीसी छतरपुर द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 14 से 23 मई तक तक्षशिला पब्लिक मॉडल स्कूल दौरिया में किया जा रहा है। शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण करने सागर ग्रुप एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर डीएस सिसोदिया मौके पर पहुंचे। पहुंचने पर मौके पर मौजूद कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शिविर में संचालित ट्रेनिंग को देखा।
इसके बाद व्याख्यान कक्षाओं में पहुंचकर उन्होंने सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन और जूनियर विंग के कैडेट्स से मिलकर शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली। जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता, थल सेना कैंप व आरडी परेड में भाग लेने के लिए कैडेट्स को प्रेरित किया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट काला सिंह विर्क ने कैंप गतिविधियों की ब्रीफिंग दी। उन्होंने बताया कि शिविर के प्रत्येक कैडेट्स को फायरिंग कराई जा रही है, जिसके आधार पर मावलंकर शूटिंग की टीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह टीम सागर ग्रुप का डायरेक्ट्रेट स्तिर पर टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। फायरिंग, टेंट पिचिंग, मेप रीडिंग, आब्सिटिकल व ड्रिल के आधार पर थल सेना कैंप के लिए सागर ग्रुप की टीम का भी चयन किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ योजनाओं की दी जा रही जानकारी: इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमाें व ड्रिल के आधार पर आरडी कैंप के लिए सागर ग्रुप टीम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस शिविर को कर्नल अमोद मलिक, लेफ्टिनेंट श्री दुबे व कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल काला सिंह विर्क के द्वारा शिविर को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। सामाजिक चेतना के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ट्रैफिक कंट्रोल, पल्स पोलियो अभियान, सामाजिक और व्यक्तिगत नैतिकता आदि विषयों पर लेफ्टिनेंट कर्नल काला सिंह विर्क द्वारा व्याख्यान दिए गए। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी व पीआई स्टाफ द्वारा रक्षा शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजसेवा का सघन प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है।
ट्रेनिंग
25 मप्र बटालियन एनसीसी द्वारा दौरिया में लगा प्रशिक्षण शिविर, बिग्रेडियर डीएस सिसोदिया ने किया कैंप का निरीक्षण
छतरपुर। मॉडल स्कूल दौरिया में शिविर में प्रशिक्षण देते हुए।
सिविल डिफेन्स वालंटियर के लिए पंजीकरण शुरु
छतरपुर। जिले के भूतपूर्व सैनिक जिला सेनानी होमगार्ड कार्यालय छतरपुर में आपदा प्रबंधन कार्य के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर के रूप में कार्य करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर मधुकर जोशी ने बताया कि शासन की मंशानुसार जिले की एक प्रतिशत आबादी को सिविल डिफेन्स वालंटियर के रूप में तैयार किया जाकर आपदा के समय प्रथम रिस्पाण्डर के रूप में वालंटियर्स का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए वालंटियर को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।