छतरपुर| युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखने के उद्देश्य से इस वर्ष भी 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थाओं में वाद-विवाद, परिचर्चा, सेमिनार एवं व्याख्यान का आयोजन कर आतंकवाद और हिंसा के खतरे के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस दिन शासकीय कार्यालयों में सुबह 11 बजे आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी।