छतरपुर| महाराजपुर थाना क्षेत्र में ललनजू पुरवा के 35 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की देर रात परिजनों से हुए मामूली विवाद के चलते जहरीली दवा खा ली। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में ललनजू पुरवा के विनोद पिता किशोरीलाल पटेल का किसी बात को लेकर परिजनो से विवाद हो गया। इस विवाद से नाराज युवक ने घर पर रखी जहरीली दवा खा ली। खाने से बीमार युवक की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।