पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहाड़ी काटकर बनाई जा रही सड़क निर्माण को गति देने के लिए लोगों ने किया श्रमदान

पहाड़ी काटकर बनाई जा रही सड़क निर्माण को गति देने के लिए लोगों ने किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान टौरिया के पीछे स्थित वार्ड नंबर 38 और 39 के निवासी इन दिनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जबसे नपाध्यक्ष ने इन वार्ड वासियों को पहाड़ी काटकर सड़क बनाने की मांग पूरी की और पहाड़ काटने का काम शुरू कराया है। तब से सड़क निर्माण के कार्य ने गति पकड़ ली है। शनिवार की सुबह से बड़ी संख्या में वार्डवासी अपने-अपने हाथों में गेंती, फावड़े और तसले लेकर मौके पर पहुंचे और दो घंटे तक श्रमदान किया। इसी दौरान वार्ड के लोगों ने पहाड़ी काटकर रास्ते के लिए संघर्ष करने वाले वार्ड पार्षद का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

गौरतलब है कि पहाड़ी काटकर रास्ता बनाने की मांग को लेकर वार्डवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि पहाड़ी काटकर रास्ता बनता है तो उनके लिए अस्पताल, कलेक्ट्रेट, न्यायालय, नगर पालिका, विद्युत मंडल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दूरी 3 किलोमीटर से घटकर महज आधा किलोमीटर रह जाएगी।

अभी लोगों को या तो पंजाब बैंक से या फिर भैंसासुर मुक्तिधाम से लगभग 3 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ता है। वार्ड के लोगों ने 10 साल तक इसके लिए प्रयास किया और परिश्रम कर पहाड़ी का काफी हिस्सा काट लिया। लेकिन इसी बीच जिला प्रशासन ने उसी स्थान को बिजली सब स्टेशन स्वीकृत कर दिया। जहां के लोग इस स्थानी से पिछले कई सालों से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे।

प्रशासन के इस कदम से वार्डवासी बौखला उठे और उन्होंने अपने आंदोलन को तेज कर दिया। पार्षद ने तो यहां तक घोषणा कर दी कि अगर रोड नहीं दिया तो बिजली विभाग का सब स्टेशन उनके शव पर बनेगा। पार्षद की इस घोषणा से प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसी बीच वार्ड के लोगों ने नपाध्यक्ष अर्चना सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों की समस्या को दूर करते हुए रात 9 बजे मौके पर पहुंचकर नारियल फोड़कर भूमि पूजन कर दिया। इसके बाद अगले दिन से जेसीबी की मदद से पहाड़ी काटने का काम शुरू करवा दिया। अब वार्डवासी श्रमदान कर रोड बनाने में अपना सर्वस्व योगदान देने में जुटे गए हैं।

छतरपुर। पहाड़ी काटकर सड़क बनाने का काम शुरू कराया है। इनसेट में: श्रमदान करते हुए मुहल्ले वासी।

इन्होंने किया श्रमदान: इस श्रमदान कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद राघवेंद्र सिंह बुन्देला, प्रतीक खरे, राममूर्ति राजपूत, आनंद सिंह बुंदेला, लखन पटैरिया, पीर अली, बबलू दुबे, रामकुमार कुशवाहा, प्रमोद विश्वकर्मा, रामनारायण कुशवाहा, बाबूलाल राजपूत, बबलू गुप्ता, अनिल खरे, अमित सिंह गौतम, राजेश खरे, चंद्रप्रकाश शुक्ला, मुन्ना रैकवार, प्रमोद, रामचंद्र साहू, कुरैशा बेगम, साधना राय, पुष्पा साहू, गुलप्सा बेगम, रुकसार, शबाना, रुबीना, विमला, फूलवती, रेखा खरे, सीता शुक्ला, राकेश रिछारिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान माैजूद लोगों ने वार्ड पार्षद का सम्मान किया और श्रमदान कर नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्ति किया।

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

हनुमान टौरिया के पीछे स्थित वार्ड नंबर 38 और 39 के निवासी इन दिनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जबसे नपाध्यक्ष ने इन वार्ड वासियों को पहाड़ी काटकर सड़क बनाने की मांग पूरी की और पहाड़ काटने का काम शुरू कराया है। तब से सड़क निर्माण के कार्य ने गति पकड़ ली है। शनिवार की सुबह से बड़ी संख्या में वार्डवासी अपने-अपने हाथों में गेंती, फावड़े और तसले लेकर मौके पर पहुंचे और दो घंटे तक श्रमदान किया। इसी दौरान वार्ड के लोगों ने पहाड़ी काटकर रास्ते के लिए संघर्ष करने वाले वार्ड पार्षद का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

गौरतलब है कि पहाड़ी काटकर रास्ता बनाने की मांग को लेकर वार्डवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। लोगों का कहना है कि यदि पहाड़ी काटकर रास्ता बनता है तो उनके लिए अस्पताल, कलेक्ट्रेट, न्यायालय, नगर पालिका, विद्युत मंडल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दूरी 3 किलोमीटर से घटकर महज आधा किलोमीटर रह जाएगी।

अभी लोगों को या तो पंजाब बैंक से या फिर भैंसासुर मुक्तिधाम से लगभग 3 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ता है। वार्ड के लोगों ने 10 साल तक इसके लिए प्रयास किया और परिश्रम कर पहाड़ी का काफी हिस्सा काट लिया। लेकिन इसी बीच जिला प्रशासन ने उसी स्थान को बिजली सब स्टेशन स्वीकृत कर दिया। जहां के लोग इस स्थानी से पिछले कई सालों से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे।

प्रशासन के इस कदम से वार्डवासी बौखला उठे और उन्होंने अपने आंदोलन को तेज कर दिया। पार्षद ने तो यहां तक घोषणा कर दी कि अगर रोड नहीं दिया तो बिजली विभाग का सब स्टेशन उनके शव पर बनेगा। पार्षद की इस घोषणा से प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसी बीच वार्ड के लोगों ने नपाध्यक्ष अर्चना सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों की समस्या को दूर करते हुए रात 9 बजे मौके पर पहुंचकर नारियल फोड़कर भूमि पूजन कर दिया। इसके बाद अगले दिन से जेसीबी की मदद से पहाड़ी काटने का काम शुरू करवा दिया। अब वार्डवासी श्रमदान कर रोड बनाने में अपना सर्वस्व योगदान देने में जुटे गए हैं।

खबरें और भी हैं...