पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरीय निकायों अाैर पंचायतों की मतदाता सूची में पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

नगरीय निकायों अाैर पंचायतों की मतदाता सूची में पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय निकायों अाैर पंचायतों की मतदाता सूची में पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

भास्कर संवाददाता। छतरपुर

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों अाैर पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2018 के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन करवाने के निर्देश सभी कलेक्टर्स को दिए हैं। फोटो युक्त मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और ग्राम पंचायत व अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 30 मई को होगा। मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति 30 मई से 8 जून तक, दावा आपत्ति केंद्र पर लिए जाएंगे। दावे आपत्ति का निराकरण 15 जून तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 2 जुलाई को होगा।

खबरें और भी हैं...