पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल कॉलेज के लिए एयरपोर्ट पर सौंपा ज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए एयरपोर्ट पर सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज के लिए आंदोलन कर रहे मेडिकल संघर्ष समिति और मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुरक्षा में एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। मेडिकल कॉलेज छतरपुर में खोले जाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

दरअसल मेडिकल संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने काफिले के रूप में खजुराहो पहुंचकर मुख्यमंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज की मांग रखने का निर्णय लिया था। पर यह जानकारी पुलिस को लग गई। इस पर पुलिस सुबह 11 बजे मेडिकल संघर्ष समिति के सदस्य देंवेदरदीप सिंह राजू सरदार के घर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सीएसपी राकेश शंखवार ने काफिल के बजाए सिर्फ 5 लोगों के ही खुजराहो जाने और पुलिस की सुरक्षा में मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच करीब आधा घंटा की बातचीत के बाद सहमति बनी। पुलिस के साथ मेडिकल संघर्ष समिति के 10 कार्यकर्ता खजुराहो पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने पर लौटते समय पुलिस ने उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छतरपुर में मेडिकल कालेज खोले जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। उन्होंने कहा कि वे इस पर गंभीरता से विचार करेंगे। इस दौरान अंशु सिंह, अंचल जैन सहित समिति के 10 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...