राज्यसभा सांसद एवं मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजमणि पटेल की प्रदेश के 51 जिलों के 600 गांवों से गुजरने वाली 40 दिवसीय जन जागरण यात्रा सत्ता बदलो संविधान बचाओ आज 18 मई को छतरपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस नेता लखन पटेल ने बताया कि 7 मई को रीवा से प्रारंभ हुई इस यात्रा का समापन 15 जून को भोपाल में होगा। इस यात्रा का उद्देश्य बीजेपी सरकार की गलत नीतियों एवं जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोगों मे अलख जगाना है ।
छतरपुर जिले मे यात्रा आगमन के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रवक्ता शैलेंद्र जैन के अनुसार यात्रा खजुराहो होते हुए राजनगर 12 बजे गोकुल धाम, महाराजपुर 2 बजे चौरसिया धर्मशाला, छतरपुर 3.30 बजे डेरापहाड़ी सभागृह मे सभा और इसके बाद बिजावर विधानसभा के झमटुली में शाम 6 बजे पहुंचेगी, जहां सभा आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने यात्रा में जिले के सभी कांग्रेस जनों से शामिल होने की अपील की है।