पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर उतरे साक्षरता संविदा प्रेरक, बोले मजदूरों से भी बदतर है हमारी स्थिति

सड़क पर उतरे साक्षरता संविदा प्रेरक, बोले-मजदूरों से भी बदतर है हमारी स्थिति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। सभी प्रेरक एकत्रित हुए। इसके बाद छत्रसाल चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टोरेट तक रैली निकाली। इसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने नियमितिकरण की मांग की है।

मोर्चा के प्रदेश मीडि़या प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अहिरवार के नेतृत्व में साक्षर भारत योजना के अंतर्गत कार्यरत प्रेरकों को संविदा की श्रेणी में रखते हुए नियमितिकरण करने की मांग को लेकर बताया कि साक्षरता संविदा प्रेरक राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के दायित्व जैसे बूथ लेबल अधिकारी का कार्य, मन की बात का रेडियो प्रसारण, सूचना खिड़की, शौचालय का निर्माण एवं हितग्राही को शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का कार्य, चुनाव में ड्यूटी का कार्य, शासन की महत्वाकांक्षी योजना-प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हितग्राही को देने का कार्य, ग्राम पंचायत में सर्वे का कार्य इत्यादि कार्य प्रेरक के माध्यम से संपादित किए जाते है। इसलिए प्रेरकों के पक्ष में यह समस्त साक्षरता प्रेरकों की सेवाएं बहाल की जाएं। शासन द्वारा प्रेरकों को अल्प मानदेय महज 2000/- प्रतिमाह दिया जाता है जो 66.66 रुपए प्रतिदिन है। उन्होंने बताया कि यह मप्र शासन द्वारा निर्धारित कृषि मजदूरों से भी कम है। पूरे प्रदेश में कार्यरत प्रेरक अतिकुशल श्रेणी के हैं।

छतरपुर। मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रेरक।

नियमानुसार की

गई है नियुक्ति

साक्षर भारत योजना के अतंर्गत कार्यरत समस्त प्रेरक की नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार जिला प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय के अन्तर्गत पंचायत स्तर पर स्वीकृत प्रति पंचायत प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। संविदा साक्षरता प्रेरक को दो हजार देती है सरकार वे भी अटके हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि संविदा साक्षरता प्रेरकों की सेवाएं बहाल कर नियमित नहीं किया गया तो हम ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन करेंगा। इस दौरान रामप्रकाश गुप्ता, जीतेन्द्र सिंह घोष, कृष्ण कुमार पटेल, राजेश अहिरवार, संदीप गुप्ता, पूर्णदत्त चतुर्वेदी, राजाबेटा पटेल, रिक्की सिंह घोष, मुकेश मिश्रा, नसरीन खान, सहदेव यादव, ,पुष्पा तिवारी, प्रमोद अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, कालीचरण अहिरवार, सोभन अहिरवार, पदमजा प्यासी, पंचम सिंह लोधी, फूला कुशवाहा, मनोहर सिंह, सुषमा, अनुराग चौरसिया सहित बड़ी संख्या में संविदा साक्षरता प्रेरक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...