- Hindi News
- National
- चित्रगुप्त जयंती का आमंत्रण देते हुए कायस्थ महासभा के युवा कर रहे संपर्क
चित्रगुप्त जयंती का आमंत्रण देते हुए कायस्थ महासभा के युवा कर रहे संपर्क
छतरपुर|चित्रगुप्त जयंती को लेकर कायस्थ महासभा द्वारा घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। 22 अप्रैल को चित्रगुप्त पूजन के साथ ही शाम 4 बजे चित्रगुप्त मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। महासभा जिलाध्यक्ष आदित्य सक्सेना ने बताया कि एक अप्रैल से प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के युवाओं द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। कायस्थ परिवारों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह 8 बजे पीतांबरा कॉलोनी, सटई रोड, नई गल्ला मंडी के पीछे संपर्क किया गया। इस अवसर पर समाज के नीरज खरे, सलज खरे, रविंद्र खरे, सुनील खरे, राजेश खरे अभिलेख खरे आशीष खरे राजा अंकित खरे वीरेंद्र खरे आशीष खरे, कमल किशोर खरे और शिवम खरे मुख्य रूप से शामिल रहे।