महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वृद्धों को कपड़े और जूतों का किया वितरण
छतरपुर |संगम सेवालाय के सदस्यों ने शनिवार की सुबह किशनगढ़ क्षेत्र के झारकुवां और चिरा गांव पहुंचकर आदिवासी महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को कपड़े और जूतों का वितरण किया। इस दौरान इन सदस्यों ने बच्चों के 70 जोड़ी कपड़े, लड़कियों को 30 सलवार सूट, वृद्धों अाैर युवाओं को 90 जोड़ी पेंट शर्ट और महिलाओं को 50 साड़ी का वितरण किया। इसके साथ ही बच्चों को खाने की विस्कीट सहित फल भी बांटे। इस दौरान संगम सेवालाय के संचालक विपिन अवस्थी और अंजू अवस्थी के साथ नीरज दीक्षित, बहादुर सिंह, केएन सोमन, विनोद पटेल और श्रीराम गंगेले मौजूद रहे।