पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिक गर्मी होने पर लू से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं

अधिक गर्मी होने पर लू से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| वर्तमान में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार नागरिकों को लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई है। सभी लोगों से लू से बचाव अाैर प्राथमिक उपचार के लिए सावधानियां बरतने को कहा गया है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंककर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्में व छतरी का उपयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पिएं व पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। जहां तक संभव हो ज्यादा समय तक धूप में खड़े होकर व्यायाम, मेहनत और अन्य कार्य न करें। बहुत अधिक भीड़ घुटन भरे कमरों, रेल, बस आदि की यात्रा गर्मी के मौसम में अत्यावश्यक होने पर ही करें।

खबरें और भी हैं...