सत्यापन के बाद होगा पंजीयन, अभियान चलाकर कार्य पूरा करें
छतरपुर|असंगठित मजदूरों से प्राप्त आवेदन का पोर्टल पर प्रविष्टि के उपरांत सत्यापन अत्यंत ही आवश्यक है। इसके बाद पंजीयन की कार्रवाई होना है। इस काम की गति धीमी है। इस संदर्भ में कमिश्नर आशुतोष अवस्थी ने सागर संभाग के सभी 51 नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे यह कार्य तत्काल अभियान चलाकर पूरा करें। ताकि शासन द्वारा तय समय सीमा में असंगठित श्रमिकों को पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य भी किया जा सके।