- Hindi News
- National
- स्वास्थ्य विभाग गांवों में 20 मई तक चलाएगा महिलाओं के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग गांवों में 20 मई तक चलाएगा महिलाओं के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग गांवों में 20 मई तक चलाएगा महिलाओं के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
छतरपुर | स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 20 मई तक चलने वाले इन शिविरों में किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ आयु वर्ग की महिलाओं की नि:शुल्क जांच होगी।
खेल अकादमी में चयन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन
छतरपुर | मध्यप्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों में चयन प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। चयन के लिए आवेदन 9 जून तक किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर तीन चरणों में होगी। आयु सीमा 12 से 18 वर्ष रहेगी, जिसकी गणना एक जुलाई, 2018 से की जाएगी।
छात्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 तक करें
छतरपुर | अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट को प्रतियोगी परीक्षाओं के पूर्व नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए पात्र स्टूडेंट 15 अप्रैल तक अपने आवेदन अनुसूचित जाति विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके साथ स्टूडेंट वेबसाइट www.scdevlopment mp.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अमानक स्तर का पेस्टीसाइड विक्रेता का लाइसेंस निरस्त
छतरपुर | अमानक स्तर का पेस्टीसाइड बेचने पर सैलाना के मेसर्स विनायक एग्रोटेक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई कीटनाशी अधिनियम 1968 के उल्लंघन पर लाइसेंस अथॉरिटी उपसंचालक कृषि द्वारा की गई है। अमानक स्तर का उर्वरक विक्रय पर मेसर्स पंकज कृषि सेवा केंद्र शिवगढ़ का लाइसेंस भी निरस्त किया गया है।

मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर महारैली आज
छतरपुर| मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति द्वारा 15 अप्रैल रविवार को निकाली जा रही महारैली व सांकेतिक बंद को शहर के सभी व्यापारी संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में एक बैठक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। छत्रसाल व्यापारी महासंघ के जिला अध्यक्ष लालचंद्र लालवानी ने सभी दुकानदारों से कहा है कि मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आयोजित इस महारैली को समर्थन देकर प्रतिष्ठान 2 बजे तक बंद रहेंगे।