- Hindi News
- National
- 50 किलोमीटर दूर खोले गए खरीदी केंद्रों पर फसल बेचने के लिए मजबूर जिले के किसान
50 किलोमीटर दूर खोले गए खरीदी केंद्रों पर फसल बेचने के लिए मजबूर जिले के किसान
छतरपुर। मंडी में चल रही खरीदी।
दूसरे दिन नहीं बिकेगी उपज
किसानों ने बताया कि इस बार खाद्य विभाग ने किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मोबाइल पर एसएमएस देने की सुविधा रखी है। इस सुविधा में शर्त है कि किसान को एक दिन पहले उपज मंडी में बेचने का एसएमएस दिया जाएगा। यदि कोई किसान मोबाइल पर एसएमएस देखने के बाद मंडी नहीं पहुंच पाता तो उसकी उपज नहीं दूसरे दिन नहीं खरीदी जाएगी। यदि किसान मंडी लेकर उपज को पहुंचता है और उसकी उपज की तुलाई नहीं हो पाती तो भी वह किसान दूसरे दिन अपनी उपज नहीं बेच पाएगा। यदि उसे अपनी उपज मंडी में बेचना है तो उसे पूरी प्रक्रिया फिर से करनी पड़ेगी।
उपज बाजार में बेचने को मजबूर किसानों: किसानों ने बताया कि विभाग नहीं चाहता कि छोटे किसान अपनी उपज मंडी में बेचें , इसलिए विभाग ने जानबूझकर खरीदी केंद्र दूर बनाए हैं। केंद्र की दूरी 40 से 50 किमी होने के कारण छोटे किसान अपनी उपज बेचने के लिए केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगे और प्रदेश सरकार को उनको उपज का लाभ नहीं देना पड़ेगा। इस प्रकार सरकार की योजना भी चलती रहेगी और छोटे किसानों को लाभ भी नहीं होगा। इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी बीके सिंह का कहना है कि उन्होंने शासन के निर्देश पर मंडियों में खरीदी केंद्र निर्धारित किए हैं।