पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में घायल काे बचा नहीं पाए डाॅक्टर इलाज के दाैरान मौत

हादसे में घायल काे बचा नहीं पाए डाॅक्टर इलाज के दाैरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पन्ना रोड पर शुक्रवार की देर शाम चार पहिया वाहन की टक्कर लगकर गिरने से नैगवां का बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। वाहन की टक्कर लगकर गिरने से घायल को 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर उसकी हालत अधिक खराब होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में नैगवां गांव का राजेंद्र पिता नारायणदास पाठक उम्र 45 वर्ष शुक्रवार की देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर पन्ना रोड से होते हुए अपने गांव की ओर जा रहा था। जाने के दौरान रास्ते में एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई थी।

खबरें और भी हैं...