पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी से प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

पत्नी से प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प|ी से प्रताड़ित युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

सागर |
कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरव्याऊ इलाके में रहने वाले एक युवक ने प|ी ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

युवक का नाम युवराज चौरसिया है। युवराज ने जहरीला पदार्थ खाया था। उसने एक 9 पेज लंबा सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए प|ी अनुराधा और उसके छतरपुर निवासी मायके पक्ष को जिम्मदार बताया है। युवराज का कहना है कि मेरी शादी एक साल पहले हुई थी। तभी से मैं अपनी प|ी से परेशान हूं। वह मुझे बात-बात पर जलील करती है। मंगलवार को तो हद ही हो गई। उसके रिश्तेदारों ने मेरी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर दी। इससे पहले वह मुझे दहेज प्रताड़ना से लेकर आत्महत्या करने के नाम पर फंसाने की धमकी देती आ रही है।

पिता को दिखाई नहीं देता, मां बुजुर्ग हैं, मैं उन्हें कहां छोड़ दूं : मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवराज का कहना है कि प|ी माता-पिता को छोड़ने का दबाव बनाती है। वह बोलती है कि इन बूढ़े लोगों को अपनी बहनों के घर छोड़ दो। जबकि मेरे पिता को बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है। मां की उम्र हो चली है।

खबरें और भी हैं...