छतरपुर | नगर निगम के उज्ज्वला योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों के 16 गरीब परिवारों के बीच गैस कनेक्शन वितरित किया गया। इसे लेकर श्री सांई नाथ एचपी गैस वितरक एजेंसी में आयोजित शिविर में लाभुकों को गैस चूल्हा, सिलेंडर, पाइप व रेगुलेटर दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव व वितरक उमाकांत जायसवाल ने लाभुकों के बीच गैस वितरण किया। मंडल अध्यक्ष यादव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने समाज के सभी तबके के लोगों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी मिल रहा है। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य व प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीब परिवार को निःशुल्क गैस का कनेक्शन दे रही है।