पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... श्रीराम महायज्ञ के प्रारंभ में निकाली कलश यात्रा

धर्म... श्रीराम महायज्ञ के प्रारंभ में निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीकमगढ़|बड़ागांव धसान क्षेत्र के अटरिया गांव में श्रीराम महायज्ञ का अायोजन किया गया। आयोजन को लेकर पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा संत बब्लू महाराज व महंत भगवानदास त्यागी महाराज के सानिध्य में निकाली गई। यात्रा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार पाठक संत बब्लू महाराज व त्यागी बाबा सहित सभी साधु संतो का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में खुशहाली रहती है। ऐसे आयोजनों में धार्मिक भावनाओं का समावेश बना रहता है। इस अवसर पर करन यादव, रोहित जोशी, पुष्पेंद्र सिंह, भगवान गिरी सहित सैकडों महिलाएं शामिल थी।

आयोजन... स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

टीकमगढ़| शहर के राजमहल रोड स्थित देव आस्था पुस्तकालय में स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें नमन करते हुए चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन घुवारा ने कहा कि भारत के निर्माण की नींव डालने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत के प्रणेता थे। उन्होंने विश्व में शांति स्थापित करने की कृतज्ञता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। राजीव गांधी के महानतम और उच्चतम आदर्शों को अपने जीवन में धारण कर राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बने। इस अवसर पर भरत सोनी, भय्यन यादव, विकास यादव, गौरव सरवैया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

आगमन... ब्रह्मचारी देवेन्द्र भाईजी आज पपौरा आएंगे

टीकमगढ़| मात्र 29 साल की उम्र में ब्रह्मचारी देवेंद्र भाई जी ने सर्वधर्म संतो को एक मंच पर लाकर विश्व को भाईचारा का संदेश देकर एक नया इतिहास रचा है, आज विश्व के हर कोने में भाईचारा महोत्सव की चर्चा हो रही है, इसी को देखते हुए लंदन में भाई जी को सम्मानित किया जाएगा, लंदन जाने से पहले 22मई को देवेंद्र भाई जी अपने जन्म भूमि पैतृक गांव लुहरगुवा जिला टीकगमढ़ जायेंगे वहां से फिर 23 मई को पपौरा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेंगे, देवेंद्र भाई जी के जन्म भूमि गांव लौटने की खुशी में पूरे नगर में खुशी का माहौल है, नगर में स्वागत की तैयारियां की जा रही है।

जीवन परिचय-ब्रह्मचारी देवेन्द्र भाई जी का जन्म 16 अप्रैल 1988 को टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर तहसील के लुहरगुवा ग्राम में हुआ। पिताजी का नाम श्री गुलाबचंद जैनऔर माता जी का नाम श्रीमती तारा देवी जैन है। पिताजी एक व्यापारी है और माताजी गृहिणी।

तैयारी... सांईं बाबा का वार्षिकोत्सव 27 और 28 मई को

छतरपुर| हनुमान टोरिया परिसर के सांईं बाबा मंदिर में 9वें वार्षिकोत्सव की तैयारी श्रद्धालुजनों द्वारा जोरों से की जा रही हैं। दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 27 मई को बाबा की शोभायात्रा से शुरू होगा। 28 मई की रात महाआरती के बाद इस महोत्सव का समापन हो जाएगा। हनुमान टौरिया मार्ग के साईं मंदिर में 27 मई की सुबह 7 बजे ढोल ढमाकों और कलश यात्रा के साथ बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सर्किट हाउस तिराहे से शुरू होकर किशोर सागर मार्ग, बस स्टैंड, पत्रकार चौक, हटवारा, गांधी चौक, सिटी कोतवाली, महल तिराहा, छत्रसाल चौराहा होते हुए आकाशवाणी तिराहा से वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। वहां पर बाबा की महाआरती भक्तों द्वारा की जाएगी। 28 मई की सुबह बाबा का अभिषेक, हवन, मंगल आरती के साथ ही दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा जो देर रात 10 बजे तक चलेगा। सांईं सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से कहा है कि दो दिन तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में सपरिवार पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लें।

संघ... आश्वासन पर अमल न होने से नाराज अध्यापक, 24 को करेंगे भोपाल में प्रदर्शन

छतरपुर| सातवें वेतनमान, स्थानांतरण, शिक्षा विभाग में संविलियन की मांगों को लेकर अध्यापक लंबे समय से आंदोलन करते अा रहे हैं। अपनी मांगों को पूरा करने के लिए कई बार अध्यापक भोपाल पहुंचे। पर सरकार ने इन्हें हर बार सिर्फ आश्वासन दिया। इस बात से परेशान प्रदेश भर के अध्यापक 24 मई को प्रदर्शन करने भोपाल पहुंचेंगे। आजाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि 21 जनवरी को मुख्यमंत्री ने आवास में बुलाकर अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन करने की घोषणा की। तब से 4 माह गुजर चुके हैं, पर अभी तक आदेश जारी नही किए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि या तो सरकार अध्यापकों को कोरे आश्वासन दे रही है या अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणा को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। लगातार मिल रहे आश्वासनों से अब अध्यापकों में आक्रोश है। अब संघ प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर हो गया है। इसलिए अब 24 मई को प्रदेश भर के अध्यापक भारत माता चौराहा भोपाल में धरना पदर्शन करेंगे। इस जिले के करीब 1 हजार अध्यापक आंदोलन में भाग लेने के लिए भोपाल जाएंगे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...