पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लुगासी चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक चोर को पकड़ा

लुगासी चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाइक चोर को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर|नौगांव थाने में लुगासी चौकी पुलिस ने लिहेड़ी तिराहे पर चल रही चैकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। जानकारी के अनुसार राजेश पिता बलराम पटेल की हीरो होंडा एमपी16एमबी 7157 पिछली 19 मार्च को लुगासी से चोरी हो गई थी। लुगासी चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा सोमवार को वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी महोबा जिले के बेलाताल चौकी में देवरीपुरा गांव का गोविंद दास उर्फ टिंकू अहिरवार को चैकिंग के लिए रोका, लेकिन उसके पास बाइक के कागजात नहीं मिले। पता चला कि वह चोरी की बाइक लिए घूम रहा जिससे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ थाना पुलिस ने इस युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...