कैंडिल मार्च निकालकर 8 वर्षीय मासूम को दी श्रद्धांजलि
छतरपुर|महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार के विराेध में शहर की युवतियों ने कैंडिल मार्च निकालकर उन्नाव की 8 वर्षीय माहूस की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी। युवतियों ने कहा कि लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार में देश के मंत्री, सांंसद के साथ पुलिस प्रशासन भी इसका जिम्मेदार है। एक तरफ लड़कियों के लिए बेटी बढा़ओ और बेटी बचाओ जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन इन योजनाओं का क्या जब उनकी सुरक्षा ही खतरे में है। इस मौके पर शहर की आदिबा खान, अनन्या सिंह, सदफ खान, अंजुम खान, शुशबू खान, जुनैद खान, विशाल मिश्रा, सत्यम सिंह के साथ अनेक लोग मौजूद रहे।