जिला जज को दी श्रद्धांजलि
छतरपुर|न्यायाधीशगण और वकीलों ने सोमवार को शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। गुना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ संजीव दत्ता का अचानक हृदय घात से स्वर्गवास हो गया था। श्री दत्ता इसके पहले छतरपुर जिला अदालत में विशेष न्यायाधीश के पद पर कार्य कर चुके हैं। जिला अदालत के सभी न्यायाधीश अाैर वकीलों ने कोर्ट परिसर में शोकसभा का आयोजन किया। और श्री दत्ता को श्रृद्धांजलि देकर याद किया। श्री दत्ता मिलनसार और सरल स्वभाव के जज थे।