पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में युवाओं ने बिखेरे जलवे

वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में युवाओं ने बिखेरे जलवे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में युवाओं ने बिखेरे जलवे

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

नौगांव नगर में संचालित बालाजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अायोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। यह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराजा छत्रसाल यूनिवर्सिटी के ओएसडी डा. गोविंद सिंह बुंदेला रहे। जबकि अध्यक्षता पंडित देव प्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डा. जीतेंद्र सोनी ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नौगांव नपाध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे, नौगांव जनपद उपाध्यक्ष नीरज दीक्षित, अध्यक्ष प्रतिनिधि नत्थू यादव, गीता पटैरिया प्रमुख रूप से माैजूद रहे। कार्यक्रम में वीरांगना अवंतीबाई ग्रुप आफ कालेज के डायरेक्टर अशोक दीक्षित ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्राचार्य एसएस पस्तोर अाैर रश्मि नायक ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों के उदबोधन पश्चात कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आरके मिश्रा, एसएल गंगेले, संदीप दीक्षित, मुकेश सक्सेना, आरपी तोमर, रचना पस्तोर, एसके गंगेले, रजनीश मिश्रा, रीता सोनी, मनीष मिश्रा, नीरू द्विवेदी, शिखा रिछारिया, शालिनी राठौर, प्रकाश त्रिपाठी, नरेंद्र पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...