टटम गांव में सीढ़ियों से गिरकर 3 साल की बच्ची घायल
टटम गांव में सीढ़ियों से गिरकर 3 साल की बच्ची घायल
छतरपुर | महाराजपुर थाना क्षेत्र में टटम गांव की 3 वर्षीय बच्ची घर पर खेलने के दौरान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में टटम गांव की सोनम पिता वीरेंद्र सिंह यादव मंगलवार की देर शाम अपने घर की सीढ़ियों पर खेल रही थी। खेलने के दौरान बच्ची का पैर फिसल जाने से नीचे गिरकर घायल हो गई। गिरने से बच्ची को हाथ, पैर और चेहरे में चोट आने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।