पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट से घायल को थाना पुलिस ने कराया भर्ती

मारपीट से घायल को थाना पुलिस ने कराया भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट से घायल को थाना पुलिस ने कराया भर्ती

छतरपुर |
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घुषयाना मुहल्ले के 18 वर्षीय युवक को मंगलवार की देर रात मुहल्ले के कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में घुषयाना मुहल्ले के पुष्पेंद्र पिता रामस्वरूप अनुरागी का मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर मुहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान इन युवकों ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से घायल युवक को हाथ, पैर और पीठ में चोट आने पर थाना पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गिरकर दो वृद्ध महिलाएं घायल

छतरपुर|
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में गौर गांव की 60 वर्षीय एक कार्यक्रम के दौरान धक्का लगकर गिरने से घायल हो गई। इसी प्रकार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लाधीकुइया मुहल्ले की 70 वर्षीय महिला अपने घर पर काम करने के दौरान गिरने से घायल हो गई। दोनों वृद्ध महिलाओं को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में गौर गांव की रामबती पिता रामप्रसाद उम्र 60 वर्ष मंगलवार की शाम गांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी। इसी दौरान किसी महिला का धक्का लगकर गिरने से वृद्ध महिला को सिर और सीने में चोट आई है। इसी प्रकार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लोधीकुइया मुहल्लेे की रामकली पति हलकाई कुशवाहा उम्र 70 वर्ष अपने घर पर कुछ काम कर रही थी। काम करने के दौरान महिला का पैर फिसल जाने से गिरकर घायल हो गई। गिरने से घायल महिलाओं की हालत गंभीर हाने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मधु मक्खियों के हमले से 65 वर्षीय वृद्ध घायल

छतरपुर| मातगुवां थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में मंगलवार की देर शाम अपने खेत पर काम करने के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध पर मधु मक्खियों ने हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रामपुरा गांव का शिवचरण पिता बलदेव पटेल मंगलवार की देर शाम अपने खेत पर कुछ काम कर रहा था। काम करने के दौरान पेड़ पर बैठी मधु मक्खियों ने अचान हमलाकर वृद्ध को पूरे शरीर में काटकर घायल कर दिया। मक्खियों के हमले से घायल वृद्ध की हालत अधिक खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...