पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... दरगुवां के धनुषधारी मंदिर प्रांगण में श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ के

धर्म... दरगुवां के धनुषधारी मंदिर प्रांगण में श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्म... दरगुवां के धनुषधारी मंदिर प्रांगण में श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ के साथ होगी राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा

टीकमगढ़| दरगुवां गावं के धनुषधारी मंदिर प्रांगण में नव दिवसीय सरस संगीतमय रामकथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया। 16 अप्रैल को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। 17 अप्रैल को पीठाधिनिर्माण गणेश पूजन और हनुमान जी महाराज का अंगराज किया गया। बुधवार को नवनिर्मित मंदिर का कलशारोहण अन्नादिवास हुआ। इसके साथ प्रतिदिन शाम 7 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या से आए कथा वाचक राजीव लोचन दास महाराज द्वारा की जा रही है। शिवकुमार अग्निहोत्री ने बताया कि सुबह से मंदिर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की जाती है। तीसरे दिन कथा में भगवान भूतभावन भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के हुए विवाह का प्रसंग का वाचन किया। धार्मिक आयोजन में ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे है।

चयनित...सहायिका पद पर दो महिलाओं का चयन

टीकमगढ़| परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया है कि शासन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के चयन की जारी निर्देशों के परिपालन में 13 अप्रैल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित दावे-आपत्ति निराकरण समिति की बैठक में खण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा अंतिम रूप से चयनित आवेदिकाओं के विरूद्ध प्राप्त दावे-आपत्तिकरण के निराकरण उपरान्त दो अभ्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र बम्हौरी मड़िया में द्रोपती यादव का सहायिका पद पर तथा आंगनबाड़ी केंद्र पहाड़ी तिलवारन में राजा बेटी अहिरवार का सहायिका पद अंतिम रूप से चयन किया गया हैं। इस चयन के विरूद्ध यदि किसी अभ्यार्थी को आपत्ति हो, तो कलेक्टर के न्यायालय में 10 दिन के अंदर अपील किए जाने का प्रावधान है।

जानकारी...नगरीय निकायों अाैर पंचायतों की मतदाता सूची में पुनरीक्षण हाेगा

छतरपुर | राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों व पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2018 के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन करवाने के निर्देश सभी कलेक्टर्स को दिए हैं। फोटो युक्त मतदाता सूची का नगर पालिका वार्ड और ग्राम पंचायत व अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 30 मई को होगा। मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति 30 मई से 8 जून तक, दावा आपत्ति केंद्र पर लिए जाएंगे। दावे आपत्ति का निराकरण 15 जून तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 2 जुलाई को होगा।

आयोजन...मस्ताना कमेटी ने जताया आभार

छतरपुर |
हजरत सैय्यद मस्तान शाह बाबा का तीन दिवसीय 61 वां उर्स शरीफ आयोजित हुआ। उर्स में दो दिन कब्बालियों का शानदार अदबी प्रोग्राम हुआ। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। उर्स के समापन पर सदर शेख मोहम्मद ने प्रशासन, पुलिस, मीडिया, समाजसेवियों, शहरवासियों सहित पूरी कौम का आभार जताया है।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

सूचना...श्रमोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 को

छतरपुर |
श्रमोदय विद्यालय में सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक श्रम पदाधिकारी एसकेएस चौहान ने बताया कि छतरपुर जिले से कुल 105 छात्रों ने विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। जिसमें से छटनी के बाद 79 छात्रों के आवेदन सही पाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...