परशुराम भगवान की शोभायात्रा में निकाली गई अाकर्षक झांकियां
शहर सहित पूरे जिले में परशुराम जयंती के अवसर पर जगह-जगह परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के रामचरित मानस मैदान में बुधवार की दोपहर 11 बजे भगवान परशुराम का पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शहर के मुख्य मार्गाें से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा मोटे के महावीर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन परशुराम सेना और सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में समाज के युवा, महिलाएं, वृद्ध सहित अन्य सामज के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे। शोभा यात्रा रामचरित मानस मैदान गल्लामंडी से शुरु चौक बाजार, सिटी कोतवाली, महल रोड, महिल तिराहा, छत्रसाल चौराहा से होते हुए मोट के महावीर मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। मंदिर में पूजा के साथ महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। रैली में समाज के लोग शंख बजाते और दो कतारों में रहे। इस शोभा यात्रा में परशुराम भगवान की झांकी सहित अनेक झांकियों ने शोभायात्रा में शामिल रहीं। शोभायात्रा में आलोक चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, बजरंग सेना प्रमुख रणवीर पटैरिया, कांग्रेस नेता आशोक मिश्रा, धीरज चतुर्वेदी, अरविंद पटैरिया, नीरज भार्गव, संजय रिछारिया, शैलेंद्र काैशिक, राकेश रिछारिया, डब्बू दुबे, अंजु पांडेय, राजा चतुर्वेदी सहित ब्राम्हण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
कई स्थानों पर हुआ स्वागत: जयंती पर निकली शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। महल तिराहा पर नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वल्पहार कराकर स्वागत किया गया। वहीं छत्रसाल व्यापारी महासंघ द्वारा बाजार में स्वागत किया। इस अवसर पर परशुराम शुक्ला, श्याम आडवाणी, रमेश असाटी भी मौजूद रहे।
भास्कर संवाददाता | छतरपुर