पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक सप्ताह पहले जेल से छूटे नक्सली की गोली मार हत्या

एक सप्ताह पहले जेल से छूटे नक्सली की गोली मार हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी थाना क्षेत्र के राय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छतरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव का मुन्ना पटेल उर्फ मुन्ना मियां की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वह नक्सली था और एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था। घटना सोमवार शाम 7.15 बजे की बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने छह गोली चलाई। उन्हें पीछे से गोली मारी गई। एक गोली मृतक के बाएं गाल के ऊपर लगी है। हत्या के बाद मृतक के पॉकेट से मिली डॉक्टर की पर्ची के आधार पर उसकी पहचान हुई। अपराधियों के द्वारा मृतक की मोबाइल से सारे नंबर भी डिलीट कर दिए गए थे। मृतक की जेब से नगद 28192 रुपए भी बरामद हुए हैं। घटना के बाद से कोयलांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार को मृतक के परिजनों ने तस्वीर से मुन्ना पटेल की पहचान की। ज्ञात हो कि गयासुद्दीन अंसारी उर्फ मुन्ना पटेल करीब बारह साल पूर्व जमीन विवाद को लेकर नक्सली बना था। छह साल पूर्व वह एमसीसीआई छोड़कर टीएसपीसी में आ गया था और यहां सबजोनल स्तर का नक्सली था। चार माह पूर्व बोकारो पुलिस ने इसे छतरपुर के मसिहानी से गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...