छतरपुर | थाना क्षेत्र के गुरदी गांव निवासी जितेंद्र कुमार की हीरो होंडा बाइक अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। भुक्तभोगी डॉ. राजेश अग्रवाल के निजी क्लिनिक में कंपाउंडर है। रविवार को सुबह वह अपनी बाइक जेएच 03 बी 7421 अस्पताल परिसर में खड़ा कर क्लिनिक में काम करने चला गया। दोपहर में खाना खाने जाने के लिए बाइक लेने गया तो देखा बाइक नहीं थी। इस बाबत भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।