आईपीएल का सट्टा खिलाते एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात पन्ना रोड के एक होटल में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन को आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना पुलिस ने इन के पास से सट्टा खिलाने की सामग्री भी जप्त की।
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एएसपी जयराज कुबेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पन्ना रोड के ताज होटल में छाता मारा। इस कार्रवाई के दौरान होटल के कमरे से विक्रमपुरा गांव के सनी पिता राघवेंद्र सिंह और जबरंगनगर के हरेंद्र पिता देशराज चौहान सहित एक नाबालिग को आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया गया।