पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी बुराई पर लाठी डंडों से की पिटाई, एक की माैत, एक गंभीर

पुरानी बुराई पर लाठी डंडों से की पिटाई, एक की माैत, एक गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | छतरपुर/गौरिहार

गौरिहार थाना के ग्राम परेई में रविवार की रात करीब एक बजे पुरानी बुराई के चलते आरोपियों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। इस मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका बांदा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

गौरिहार थाना प्रभारी सुखेंद्र सिंह ने बताया कि केन नदी किनारे स्थित परेई गांव में दिबिया प्रजापति परिवार में कोई कार्यक्रम था। मेहमानों का खाना पीना चल रहा था। तभी रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले दयाराम प्रजापति ने अपने लड़के के साथ लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दिबिया प्रजापति और कल्लू प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रात में ही इलाज के लिए बांदा ले गए। जहां इलाज के दौरान दिबिया प्रजापति की मौत हो गई, जबकि कल्लू का बांदा इलाज चल रहा है।

धारा बढ़ाई जाएंगी

थाना प्रभारी सुखेंद्र सिंह ने बताया कि हमने दयाराम और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। अभी बांदा से डायरी नहीं आई है, डायरी आने के बाद 302 की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...