भास्कर संवाददाता | छतरपुर/महाराजपुर
पुलिस ने सोमवार को नगर के वार्ड नंबर 12 कुसमा में पिछले 20 सालों से बेरोकटोक चल रहे गांजा के अड्डा पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कुसमा गांव में एक मकान व गुमटी में छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख कीमत का 3 बोरी गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा के थोक व्यापारी को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई एएसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में सीएसपी राकेश शंखवार की अगुवाई में थाना पुलिस ने की। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
महाराजपुर थाना से महज 150 मीटर दूर कुसमा गांव के रामलीला मैदान के पास रज्जन उर्फ राजाभैया दीक्षित किराना की एक गुमटी रखकर गांजा की थोक एवं फुटकरी बिक्री करता था।
एएसपी जयराज कुबेर को इसकी जानकारी लगी तो उन्होने पुलिस कर्मी तैनात कर दिए, करीब 15 दिनों से पुलिस सबूत जुटाने में लगी। जानकारी पुख्ता हो जाने पर सोमवार को सीएसपी की अगुवाई में पुलिस ने महाराजपुर के वार्ड नंबर 12 में स्थित राममिलन के मकान में छापामारा, और घर से 10 लाख कीमत का 30 बोरी गांजा जब्त किया। मौके से गांजा कारोबारी रज्जन उर्फ राजाभैया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3 चार पहिया वाहन भी मौके से जब्त किए हैं।
रज्जन उर्फ राजाभैया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में सीएसपी राकेश शंखवार के अलावा महाराजपुर थाना प्रभारी सुनील मेहर, सिविल लाईन थाना प्रभारी हिमांशु चौबे सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
20 सालों से निर्वाध चल रहा था कारोबार
जानकार सूत्र बताते हैं कि रज्जन उर्फ राजाभैया थाने के समीप 20 सालों से गांजे का यह काला कारोबार निर्वाध रूप से करता आ रहा था। इस अर्से में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना पुलिसिया कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान लगाते हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो वह एक हजार रूपए प्रतिदिन पुलिस को देता था, लेकिन बताते हैं कि अब डिमांड 2 हजार रूपए प्रतिदिन हो गई थी। रज्जन उर्फ राजाभैया द्वारा यह डिमांड पूरी नहीं की गई। इस कार्रवाई को इसी की कड़ी के रूप मेें देखा जा रहा है।
आरोपी राजाभैया
भास्कर संवाददाता | छतरपुर/महाराजपुर
पुलिस ने सोमवार को नगर के वार्ड नंबर 12 कुसमा में पिछले 20 सालों से बेरोकटोक चल रहे गांजा के अड्डा पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कुसमा गांव में एक मकान व गुमटी में छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख कीमत का 3 बोरी गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा के थोक व्यापारी को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई एएसपी जयराज कुबेर के निर्देशन में सीएसपी राकेश शंखवार की अगुवाई में थाना पुलिस ने की। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
महाराजपुर थाना से महज 150 मीटर दूर कुसमा गांव के रामलीला मैदान के पास रज्जन उर्फ राजाभैया दीक्षित किराना की एक गुमटी रखकर गांजा की थोक एवं फुटकरी बिक्री करता था।
एएसपी जयराज कुबेर को इसकी जानकारी लगी तो उन्होने पुलिस कर्मी तैनात कर दिए, करीब 15 दिनों से पुलिस सबूत जुटाने में लगी। जानकारी पुख्ता हो जाने पर सोमवार को सीएसपी की अगुवाई में पुलिस ने महाराजपुर के वार्ड नंबर 12 में स्थित राममिलन के मकान में छापामारा, और घर से 10 लाख कीमत का 30 बोरी गांजा जब्त किया। मौके से गांजा कारोबारी रज्जन उर्फ राजाभैया को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3 चार पहिया वाहन भी मौके से जब्त किए हैं।
रज्जन उर्फ राजाभैया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में सीएसपी राकेश शंखवार के अलावा महाराजपुर थाना प्रभारी सुनील मेहर, सिविल लाईन थाना प्रभारी हिमांशु चौबे सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
कई जिलों में करता
था सप्लाई
महाराजपुर थाना से महज 15 मीटर की दूरी पर रामलीला मैदान के पास एक छोटी से गुमटी रखकर रज्जन किराना की दुकान चलाता है। इस किराना की छोटी सी दुकान से ही वह गांजा की बिक्री करता था। सूत्र बताते हैं कि वह हरियाणा, उड़ीसा से गांजा मंगवाता था। यहां से पॉलीथीन के एक एक किलो के पैकेट बना िबक्री करता था, फुटकर ग्राहकों के लिए एक तोला की पुड़ियां भी हर समय उपलब्ध रहती थीं। गांजे की सप्लाई छतरपुर जिलो के अलावा टीकमगढ़, पन्ना, महोबा, बांदा जिलों में भी करता था। राममिलन 12 हजार रूपए प्रति किलो व 9 हजार रूपए प्रति किलो के हिसाब से गांजा की सप्लाई करता था। छोटी पुड़िया 102 रूपए में बिक्री करता था।