पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धों के स्वास्थ्य के लिए केयर टेकर की भर्ती

वृद्धों के स्वास्थ्य के लिए केयर टेकर की भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल परिसर में संचालित दर्शना वृद्ध सेवा आश्रम की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्शना महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, सचिव प्रभा वैध और दर्शना वृद्ध सेवा आश्रम के अध्यक्ष गिरजा पाटकर उपस्थित रहे। बैठक में वृद्ध आश्रम को सुंदर और सुसज्जित बनाने एवं वृद्धों के स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान रखने को लेकर चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और शासन द्वारा पिछले सत्र में प्रदेश के वृद्ध आश्रम के लिए जारी पत्र में सभी आश्रमों को ऑनलाइन करने की बात कही गई। जारी किए पत्र में वृद्धजनों के दिनभर बिस्तर में पड़े रहकर उनका मानसिक संतुलन एवं स्वास्थ्य न बिगड़े और आश्रम में वृद्धजनों की बढ़ रही संख्या की दृष्टि से वृद्धाश्रम के विस्तार करने के लिए 50 सीटर नवीन भवन निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि शासन के द्वारा आवंटित की जाने की भी बात कही गई। यह भी उल्लेख किया गया कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले किसी भी वृद्ध की यदि तबियत खराब होती है, तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए केयर टेकर की भी भर्ती की जाए, जिससे बीमार हुए वृद्धजनों का समय पर स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।

बैठक

जिला अस्पताल परिसर में दर्शना वृद्ध सेवा आश्रम की बैठक में कई मद्दों पर चर्चा

छतरपुर। वृद्धाआश्रम में चर्चा करते सदस्य।

मैदान को सुंदर

बनाया जाएगा

वर्तमान में जिला अस्पताल परिसर में संचालित वृद्ध आश्रम के पीछे के गेट के मैदान को बहुत सुंदर सुसज्जित बनाने के लिए फुलवारी लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए बैठक में इन विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और इन विषयों पर आगे कदम बढ़ाने के लिए कार्रवाई की गई। इस मौके पर सूर्य प्रताप सिंह, शंकर सोनी, अपर्णा सिंह, दिनेश वैध, राकेश शर्मा, प्रकाश तिवारी, केएन सोमन, अजय कुमार तिवारी, रामविलास नामदेव, हेमंत आिद थे।

खबरें और भी हैं...