पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरा रेत खदान पर आए 3 बाइक सवार आरोपियों ने की फायरिंग

सुरा रेत खदान पर आए 3 बाइक सवार आरोपियों ने की फायरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। छतरपुर/लवकुशनगर

लवकुशनगर थाना क्षेत्र के सुरा गांव में स्थित रेत खदान पर सोमवार दाेपहर करीब पौने 4 बजे वाहनों से आए आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लवकुशनगर थाना के एसआई राजेश सिंह बघेल ने बताया कि सुरा रेत खदान ग्राम पंचायत के नाम पर अधिकृत है।

इस खदान पर मदन तिवारी निवासी पन्ना हाल निवासी सुरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सोमवार अपरान्ह करीब पौने 4 बजे वह खदान पर थे तभी 3 बाइकों पर सवार होकर राजनगर थाना क्षेत्र के विक्की पटेल, भूपेंद्र सिंह, कपित तिवारी, गोलू राजा, भूरा यादव, तीरथ यादव, निशान मुहम्मद और अंसू चौबे आए। आरोपी गणों ने रुपयों की मांग की। रुपए नहीं देने पर उन्‍होंने कट्‌टों से कई राउंड फायर किए। फायरिंग कर दहशत फैलाने के बाद आरोपी गाली गलौज करते व धमकी देते हुए वहां से चले गए। श्री बघेल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

अपराधियों में पुलिस का नहीं है खौफ:पुलिस की लचर कार्य प्रणाली से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों में पुलिस व कानून का जरा भी खौफ नहीं है। पिछले कुछ महीनों से अपराधियों की निरंकुशता और बढ़ गई है। जब से पीडी मिंज ने थाने की कमान संभाली है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...