पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तालाबों पर अतिक्रमण और पुराव को लेकर महिला कांग्रेस ने चूड़ियां भेंट की

तालाबों पर अतिक्रमण और पुराव को लेकर महिला कांग्रेस ने चूड़ियां भेंट की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन।

कांग्रेसी बोले: सत्तापक्ष का दबाव झेल रहा प्रशासन

महिला कांग्रेस इन सब को देखते हुए जिला प्रशासन के इस रवैये का विरोध करते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े करती है। महिलाओं ने कहा कि क्या प्रशासन पर सत्ता पक्ष का दबाव है या फिर कोई और कारण है। प्रशासन भूमाफियाओं के साथ मिलकर तो यह अतिक्रमण नहीं करवा रही। महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता खरे ने कहा की यदि शीघ्र ही इन पर ठोस कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नहीं की जाती तो आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

किशोर सागर तालाब और संकट मोचन तालाब सहित शहर के अन्य तालाबों में हो रहे पुराव और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने जिला महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को चूड़ियां भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को आगाह किया कि यदि जल्द से जल्द इन अतिक्रमण कारियों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पार्टी की प्रवक्ता तनु शर्मा ने बताया की महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सोमवार की दोपहर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए। वहां से महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष स्मिता खरे के नेतृत्व में जिला प्रशासन मुर्दाबाद की नारे लगाते हुए सभी लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। वहां पर कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अधिकारियों को चूड़ियां भेंट की गई।

तालाबों में युद्धस्तर पर चल रहा पुराव : ज्ञापन में कहा गया कि इस भीषण त्रासदी का फायदा उठाते हुए शहर में कुछ भूमाफिया रियासत कालीन तालाबों का युद्ध स्तर पर पुराव कर अतिक्रमण करने में लगे हुए हैं। राजस्व विभाग के दस्तावेजों में हेराफेरी कर तालाब के वास्तविक रकवे को खत्म कर दिया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन को चुनौती देते हुए सीधे तौर पर तालाबों को खत्म किया जा रहा है। इन गर्मियों के सीजन में किशोर सागर और संकट मोचन तालाब का पुरवा रोजाना हजारों ट्राॅली मुरम डालकर किया जा रहा है। इतना ही नहीं यह भू माफिया बीच तालाब से ही रोड निकाल दी गई है। पहले किशोर सागर तालाब और अब संकट मोचन तालाब को खत्म किया जा रहा है।

अन्य तालाबों की भी यही स्थिति है। सब कुछ जानते हुए भी जिला प्रशासन इन अतिक्रमणकारी गतिविधियों को देखते हुए भी मौन हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान मप्र कांग्रेस सदस्य अनीस खान, परमानंद विश्वकर्मा, प्रदेश महासचिव कीर्ति विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव लक्ष्मी चौबे, सेवादल शहर अध्यक्ष लोकेंद्र भट्ट, दिलीप सिंह, अरविंद सोनी, लालजी सरदार, शारदा जाटव, गगन सेन, बंटे खान, सबनम खातून, श्यामकली, अभिलाषा, सोना खान, सोमवती सोनी, साइस्ता खान, राधा सोनी, राजेंद्र सिंह, सरमन लाल मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...