Áगर्भवती होने पर परिजनों को खबर लगी
Áपुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
एक नाबालिग लड़की से चार नाबालिग लड़के लगातार ही दुष्कर्म करते रहे। लड़की के माता-पिता घरों में झाडू-पोंछा का कार्य करते थे, तो वह घर से काम पर चले जाते थे। वहीं मुहल्ले में रहने वाले चार नाबालिग लड़के नाबालिग लड़की से लगातार ही दुष्कर्म करते रहे। इस बात की खबर परिजनों को तब लगी, जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। इस पर परिजन सोमवार को नाबालिग लड़की को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां पर चार नाबालिग लड़कों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी हिमांशु चौबे ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मुहल्ले में रहने वाले चार नाबालिग युवकों ने उसके साथ 7 महीने तक दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई, तब उसके परिजनों को पता चला। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार नाबालिग युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नाबालिगों को पकड़ा है।