दुष्कर्म के मामले में फंसे भाजपा नेता और जिपं सदस्य के पति संतोष पाराशर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले को डीआईजी द्वारा इनाम दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सोमवार को पत्र जारी किया है।
डीआईजी अनिल माहेश्वरी ने आरोपी संतोष पाराशर और एक अन्य सहयोगी पर 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ। गौरतलब है कि संतोष ने घर के सामने रहने वाली मुंहबोली भतीजी को हवस का शिकार बना डाला और रिपोर्ट करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर डीआईजी ने इनाम घोषित किया है।
पीड़ित युवती ने मामला दर्ज कराने के साथ ही सीएम से भी इस मामले की शिकायत की। इसके बाद ही अब इनाम घोषित किया गया।