पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगठन मजबूत करने कांग्रेस ने बनाए मंडलम और सेक्टर प्रभारी

संगठन मजबूत करने कांग्रेस ने बनाए मंडलम और सेक्टर प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| विधानसभा चुनाव 18 के लिए कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मंडल और सेक्टर प्रभारी बनाकर ब्लॉक की कांग्रेस इकाइयों को मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत बिजावर विधानसभा में बसारी ब्लॉक के देवरा, झमटुली, सटई मंडलम के अध्यक्ष रामेश्वर मिश्रा, पूरन सिंह, खूबचंद्र पटेल को बनाया गया है। रगौली मंडल में रामसहोदर शिवहरे, किशनगढ़ मंडलम में महेंद्र राय, पनागर मंडल में नरेश चौरसिया, मातगुवां मंडलम में अरविंद सिंह, पहाड़गांव मंडल में ओमप्रकाश मिश्रा, ईशानगर के गुलगंज मंडलम में प्रवीण मोहन सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह देवरा सेक्टर से पप्पू पाठक, इमलिया चौक से जगन यादव, मझगुवां से महेन्द्र सिंह, देवगांव से सीताराम शर्मा बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...